Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

अब स्कूलों में फर्नीचर प्रोजेक्ट एक्ट-ईव फाउंडेशन के कार्यक्रम में कलेक्टर ने उद्योगों से सहयोग की अपील की

1 min read
Text Size:

देवास- कलेक्टर ऋषव गुप्ता की पहल और इस अपील पर कि उद्योग अपने सीएसआर फण्ड से स्थानीय जरूरतमंदों की मदद करें। सनफार्मा उद्योग ने एक्ट-ईव फाउंडेशन के साथ मिलकर  अमोना के शासकीय स्कूल में 1.5 लाख कीमत के 50 फर्नीचर सेट भेंट किये, जिलाधीश श्री गुप्ता द्वारा इन फर्ऩीचर सेट का लोकार्पण किया ।
फर्नीचर लोकार्पण के अवसर पर जिलाधीश ऋषव गुप्ता ने कहा चुंकि हम विकासशील से विकसित की यात्रा में है तो कमियां तो होंगी मगर हम सामुहिक प्रयासों से उन्हें पूरा भी कर रहे है । जिले के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी प्रोजेक्ट के बाद सभी स्कूलों में फर्ऩीचर मुहैय्या  हो इस प्रयास में सामाजिक संस्था एक्ट-ईव फाउंडेशन के साथ उद्योग मिलकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करे।

कार्यक्रम में सन फार्मा प्रबंधक प्रवीण रघुवंशी, अनिल पवार, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंगल रैकवार, डाईट प्राचार्य राजेन्द्र सक्सेना तथा शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव उपस्थित थे। सरस्वती वंदना पश्चात अतिथियों का स्वागत स्कूल स्टाफ ने किया। स्कूल प्राचार्य गिरीश तिलवनकर ने स्कूल की गतिविधियों की तथा एक्ट-ईव सचिव किशोर असनानी ने एक्ट-ईव के कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाधीश को स्मृति चिन्ह के रूप में एक पौधा भेंट किया गया।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply