Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

अंशुल और योगेन्द्र का हुआ अंतिम संस्कार, उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई थी मौत, उमड़ा जनसैलाब

2 min read
Text Size:

देवास- धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड गए देवास व शिप्रा निवासी दो युवकों की मौत के बाद  सुबह एम्बुलेंस से दोनों के शवों देवास लाया गया। अंशुल मंडलोई का देवास मुक्तिधाम व योगेंद्र सोलंकी का अंतिम संस्कार शिप्रा में किया गया। दोनों की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुबह दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए जहां से दोनों के शव अलग-अलग पहुंचा दिए गए।
उल्लेखनीय है कि धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड गए देवास और शिप्रा के दो युवकों की पहाड़ धंसने से मौत हो गई थी। पिछले दिनों देवास व शिप्रा के 8 युवक उत्तराखंड घूमने गए थे।

रास्ते में लैंडस्लाइड से अंशुल मंडलोई देवास और योगेंद्र सोलंकी शिप्रा वाहन में अंदर ही फंस गए थे। पत्थर वाहन पर गिरने से दोनों की मौत हो गई थी। देवास निवासी अंशुल मंडलोई का परिवार मूल रूप से तराना जिला उज्जैन का है। करीब 15 साल पहले देवास में आकर बसे। पिता टेलरिंग का काम करते हैं। घर में छोटी बहन और माता-पिता है। अंशुल मंडलोई इकलौता लडक़ा था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। योगेंद्र भी घर का इकलौता लडक़ा था। परिवार में माता-पिता और बहन के अलावा पत्नी है। करीब एक-डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई है। योगेंद्र देवास के अमलतास अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। बताया जा रहा है बाकी अन्य साथी आज दोपहर में हरिद्वार से देवास के लिए रवाना होंगे। जो कल देवास पहुंचेंगे।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply