Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

जीरो वेस्ट चौपाटी जागरूकता अभियान

1 min read
Text Size:

देवास- जीरो वेस्ट जागरूकता अभियान के तहत चाट चौपाटी पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी एवं टीम द्वारा जनजागरूकता अभियान निगम की स्वच्छता की टीम के साथ चलाया जिसमे प्रत्येक चाट ठेलो पर जाकर उनसे जीरो वेस्ट पर चर्चा कर प्रतिदिन खाद्य सामग्री मे लगने वाली सामग्री मे स्टील की प्लेट, कांच के बर्तन, चम्मच का उपयोग कर इस अभियान का हिस्सा बनें।

वहीं टीम द्वारा सभी उपस्थित ग्राहको से भी जीरो वेस्ट के संबंध मे बताया तथा अपने घरो पर भी प्लास्टिक प्रबंधित सामग्रीयो का उपयोग नही करें तथा चाट ठेले वालो एवं ग्राहको को संकल्पित करते हुए श्री सोनी एवं निगम की टीम द्वारा बताया कि दुकानो एवं घरो पर उपयोग के बाद बची खाद्य सामग्री को उसी दिन उसी समय किसी जरूरतमंद को देवें जिससे खाद्य सामग्री को सदुपयोग होगा।

जीरो वेस्ट अभियान का उद्देश्य सम्पूर्ण चाट चौपाटियो को जीरो वेस्ट किया जा सके। अभियान के दौरान निगम स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार, स्वच्छत भारत मिशन से अरूण तोमर व उनकी टीम उपस्थित रही।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply