Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

किशोर दा के जन्मदिन पर आएगी संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर

1 min read

खण्डवा- हरफन मौला किशोर कुमार खण्डवा वाले के जन्मदिन पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा किशोर नाईट का आयोजन किया जा रहा है। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि आयोजन में अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला के साथ में उपाध्यक्ष आशीष चटकेले, मंगलेश तोमर, हरदीपसिंघ छाबड़ा, प्रदीप जैन, नारायण बाहेती व सदस्यों ने भोपाल में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर से मिलकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। मंत्री उषा ठाकुर को किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित किशोर नाइट में अतिथि के रूप में खण्डवा पधारने हेतु आमन्त्रण पत्र दिया।

इस अवसर पर उषा ठाकुर ने सहर्ष आने की स्वीकृति प्रदान करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर वाइस ऑफ खण्डवा के आयोजन के साथ ही 4 अगस्त को किशोर दा के जन्मदिन पर पुरानी अनाज मंडी में प्रसिद्ध गायक को आमंत्रित किया जा रहा है। जो किशोर नाईट में अपनी प्रस्तुति देंगे।

87 Views

Leave a Reply