गणेश पांडे, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 15 लाख 20 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पल, बॉटल और साड़ियां बांटने की शुरुआत आदिवासी बाहुल्य सिंगरौली से करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान 26 जुलाई को सिंगरौली के 1 लाख 13 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पल, बॉटल और 1 लाख 44 हजार से अधिक महिलाओं को साड़ियां वितरित करेंगे। विधानसभा चुनाव आदिवासी मतदाता और महिलाओं को उपकृत करने की मंशा से प्रदेश के 15 लाख 20 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहकों को जूता-चप्पल, बॉटल और 20 लाख 48 हजार से अधिक महिलाओं को साड़ियां वितरित की जा रही है। इन सामग्रियों का वितरण 50 जिले के 60 वन मंडलों में किया जाना है। सबसे कम तेंदूपत्ता संग्राहकों की संख्या उज्जैन में है। लाड़ली बहना की थीम पर ही साड़ियों का वितरण किया जाएगा। यानि साड़ियां संग्राहक परिवार की प्रत्येक महिलाओं को दिया जाना है। जबकि जूते-चप्पल और बॉटल तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को दिया जाएगा। अधिक जानकारी के अनुसार आदिवासी बाहुल्य जिले उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में सबसे अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक लाभार्थी बनेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जानते हैं कि सत्ता पर बरकरार रहने के लिए आदिवासियों के वोट बैंक को बीजेपी के झोली में डालना जरूरी है।
टॉप 10 वन मंडल जहां सबसे अधिक लाभार्थी
वन मंडल संग्राहक की संख्या महिलाएं
सिंगरौली 113006 144346
सीधी 87479 107679
उमरिया 83457 110086
शहडोल (एन) 74151 118616
शहडोल (एस) 61451 80532
मंडला (ई) 59740 82995
मंडला (डब्ल्यू)56849 87486
बालाघाट(एन) 51366 67564
सतना 46479 55291
देवास 44042 70062
इनका कहना है
26 जुलाई से 15 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों और उनके परिवार की महिलाओं को जूते, चप्पल, बॉटल और साड़ियां वितरित की जाएंगी। गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है। इसीलिए वितरण करने से पहले सभी वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच दो-दो बार करवाई जा रही है।
– पुष्कर सिंह, प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ।
Views Today: 4
Total Views: 110

