हिमाचल के चंद्रताल मैं फंसे सिवनी के 18 लोग, सड़क पर साढ़े तीन फीट बर्फ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलेक्टर ने कहा हम डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा और लाहुल स्पीति के कलेक्टर के संपर्क मैं है

नर्मदापुरम। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश का दौर थम चुका है। लेकिन मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं। लाहौल स्पीति के चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को रेस्क्यू करने का काम तीसरे दिन भी जारी है। इनमे 18 लोग सिवनी मालवा के भी शामिल है। मंगलवार को दूसरे दिन रेस्क्यू टीम ने 12 किलोमीटर की सड़क बहाल की। सड़क पर करीब साढ़े तीन फीट बर्फ पड़ी हुई है। ऐसे में रेस्क्यू टीम को आगे बढ़ने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हिमचाल प्रदेश के चंद्रताल में फंसे सिवनीमालवा के 18 लोगो का रेस्क्यू कार्य जारी है। मंगलवार शाम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के चलते रेस्क्यू टीम को वापस लोसर आना पड़ा था। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम चंद्रताल के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। सिवनीमालवा के 18 लोगो के रेस्क्यू के संबंध में हिमाचल के डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा और लाहुल स्पीति के जिला कलेक्टर से भी चर्चा की गई है। जिनके द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सतत जारी हैं। आवश्यक जानकारी से यथा शीघ्र सूचित किया जाएगा।

माइनस पांच डिग्री तक जा रहा तापमान
मैसेंजर टीम को सात किलोमीटर बर्फ से लदे पहाड़ पर पैदल चलकर चंद्र ताल पहुंचना पड़ा. इससे पहले हेलीकॉप्टर के जरिए भी चंद्रताल में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों में चंद्रताल की ओर जाने वाले रास्ते में भारी बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी की वजह से सड़क पर तीन से चार फीट बर्फ पड़ी है। तापमान भी माइनस 5 डिग्री तक जा रहा है। भारी बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू टीम को आगे बढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसरे दिन यानी बुधवार सुबह ही रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 5:30 बजे शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन लगातार सड़क खोलने के काम में लगा हुआ है।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!