Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
खंडवा खरगोन

मछुआ बार्ड के अध्यक्ष ने 530 किसान क्रेडिट फार्म व 455 मछुआ कार्ड वितरीत किए

2 min read
Text Size:

खरगोन- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री  सीताराम बाथम के  जिले में प्रथम आगमन पर मछुआ एवं माझी समाज द्वारा  मंडलेश्वर में भव्य वाहन रैली निकालकर स्वागत किया गया। मंत्री बाथम ने प्रवास के दौरान कहार धर्मशाला मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में 530 किसान क्रेडिट कार्ड फार्म एवं 455 मछुआ कार्ड का वितरित कर मछुआरों को विभागीय योजनाओं के संबंध में अवगत कराया। साथ ही समाज के उत्थान व कल्याण के लिए नई योजना बनाने की बात कही। मध्यप्रदेश शासन की लाडली बहना योजना में जिन मछुआ बहनों के नाम छूट गए है उन्हें प्राथमिकता के साथ योजना का लाभ दिलाने की बात कही।

मछुआ एवं माझी समाज से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री  बाथम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खरगोन जिले में खरगोन, खंडवा, बड़वानी एवं धार जिले के मछुआरों की मछुआ महापंचायत का आयोजन जल्द ही कराने की बात कही। मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष  मंगत वर्मा ने मछुआ एवं केवट समाज के हित तथा उत्थान में राज्य सरकार द्वारा किस प्रकार से अच्छे कार्य किए जा रहे है? से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महेश्वर, मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन, बड़वाह से मत्स्य पालक तथा मछुआरा माझी समाज के लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक  राजकुमार मेव, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक  रमेश मौर्य एवं विभाग अमला उपस्थित रहा।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply