1741 स्कूलों और 630 आंगनवाड़ियों में पहुँचा जल जीवन मिशन का पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने स्कूल और आंगनवाड़ियों में योजनाओं के तहत पहुँचे पानी की जानकारी ली गई। पीएचई कार्यपालन यंत्री ने बताया कि जिले में 1838 स्कूलों में हुए कार्य के बाद योजना हस्तांतरित कर दी गई हैं इसमें 1741 में पानी प्रदाय प्रारम्भ हो गया है। बाकी 213 योजनाओं में से 79 विद्युत कनेक्शन, 18 स्त्रोत उपलब्ध नहीं होने तथा 116 अन्य कारणों से संचालित फिलहाल नहीं है। जबकि 735 आंगनवाड़ियों की योजना हैंड ओवर कर दी गई है। इसमें 630 आंगनवाड़ियों में जल प्रदाय प्रारम्भ हो गया है।

कलेक्टर ने कहा पानी पहुँच चुका है तो पुनः क्रॉस चेक कराएं

बैठक के दौरान कहा 263 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। अधिकांश ऐसी योजनाएं होगी जो 6 माह पहले पूर्ण हुई होगी। ऐसी सभी पूर्ण हुई योजनाओं को क्रॉस चेक करवाये। हो सकता है प्लेटफार्म, मीटर कनेक्शन या नल सही सलामत है या नहीं।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!