मामला सुरगांव-नेपानी सड़क का

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ठेकेदार की मनमानी-अधिकारी मौन

खंडवा- जिला मुख्यालय से मात्र 5-7 किमी दूर नागचुन-सुरगांव नेपानी रोड अधूरे निर्माण को लेकर अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है। उक्त रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन है, जिसका काफी समय पहले टेंडर हो चुका है। किंतु ठेकेदार की मनमानी से आज तक उस पर काम नहीं किया गया। यह सड़क कीचड़ एवं गड्डों से सरोबोर है। इस मार्ग से चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चलना दूभर हो रहा है। उसके बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है।
इस मामले में हमारे प्रतिनिधि ने विभाग के मैनेजर श्री चौहान को उनके मो. 90980-74400 पर कई बार फोन किया किंतु उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।

इससे यह जाहिर होता है कि अधिकारी इस सरकार में किसी के बाप से भी नहीं डरता है, खेर
इस मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत पिपल्यतार के सरपंच रामपाल सिंह सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को कह चुका हूं, किंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। डायल 181 सहित जनसुनवाई में भी शिकायत कर चुका हूं। यहां तक ये सारा मामला क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र वर्मा के सामने भी रख चुका हूं। उनके पीए ने भी अधिकारियों से बात की, किंतु उसके बाद भी नतीजा पलाश के तीन पान साबित हुआ।
ग्रामवासी उक्त सड़क को लेकर इतने परेशान है कि वे अब एक बहुत बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हंै। जब ही शासन-प्रशासन की नींद खुले। ग्राम वासी अब ग्राम पंचायत सरपंच श्री सोलंकी के नेतृत्व में एक बार पुन: जिला कलेक्टर से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। तब ही शायद विभाग काम पर ध्यान देकर उक्त सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करवाएगा।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!