विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निकली जनजागरूकता रैली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा-  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर  जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महापौर अमृता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला चिकित्सालय परिसर खण्डवा से प्रारंभ होकर नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, बस स्टेण्ड, मछली बाजार, जलेबी चौक, शेर चोराहा होते हुए जिला अस्पताल परिसर में सम्पन्न हुई। रैली में नारे अजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएं खुशियों का विकल्प के साथ बैनर व तकती एवं माइकिंग के माध्यम से जनसंख्या स्थिरता का संदेश देते हुए परिवार कल्याण के फायदे बताएं गए।

जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जन जागरुकता के कार्यक्रम कर नागरिकों को परिवार कल्याण की जानकारी दी गई।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता माह के दौरान जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में निश्चित दिन पर नसबंदी की जा रही है। नसबंदी कराने वाले महिला को 2000 रुपए व प्रेरक को 300 रुपये राशि प्रोत्साहन के लिए दी जाती है। इसी प्रकार पुरूष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये व प्रेरक को 400 रूपये दिए जाते हैं। प्रसव के पश्चात् 7 दिवस के अंदर नसबंदी कराने महिला हितग्राही को रूपए 3000 और प्रेरक को 400 रूपए दिए जाएगे।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!