पेट्रोल पंप पर हुई लूट का दस दिनो में पुलिस ने किया पर्दाफाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – महेश्वर रोड स्थित रत्नपुर फाटे के निकट ओम साई फिल एंड फ्लाय पेट्रोल पंप पर 30 जून शाम करीब 7 बजे चार नकाब पोश अज्ञात युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था ।जिन्होंने पिस्टल से फायरिंग कर करीब 50 हजार रुपए लूट कर मौके से रफुचक्र हो गए थे ।इस घटना में शामिल चार आरोपियों को करीब 10 दिनो में बड़वाह पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला।जिसका खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे थाने पर प्रेस वार्ता के माध्यम से किया । इस दौरान जिला अधीक्षक यादव ने बताया कि इस लूट की घटना से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब पांच से छः थानों की टीम बनाई । जिसमें उक्त थाने के थाना प्रभारी और कुछ आरक्षकों और साइबर सेल के प्रभारी को सम्मिलित किया गया। जिन्होंने अलग अलग स्थानों के करीब 200 सीसी टीवी कैमरे के फुटेज एकत्रित किए ।जिसके बाद उन फुटेज के आधार पर आरोपियों द्वारा भागने के रास्तों का पता लगाया । इसके अलावा आरोपियों द्वारा जो दो पहिया वाहन घटना के दौरान इस्तेमाल किया था । उसके लिए खरगोन, बड़वानी, इंदौर,धार, देवास के अंतर्गत आने वाले हौंडा शोरूम पर उक्त वाहन की जानकारी हासिल की ।जिसमें करीब 2000 मोटरसाइकिल की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने उन सभी वाहन मालिकों से जानकारी एकत्रित की ।इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काटकूट फाटे के पास रहने वाले गोलू बेलदार के घर कुछ व्यक्ति बैठे हुए हैं । जिनके द्वारा ओम साई पेट्रोल पंप पर घटना को अंजाम दिया गया था । यह लोग अन्य किसी घटना को लेकर प्लान बना रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गोलू बेलदार के घर से 3 व्यक्तियों को पकड़ा ।इस घटना से जुड़े आरोपोओ को पकड़ने वाले टीम सदस्यो को जिला पुलिस अधीक्षक ने इनाम के तौर पर दस हजार रुपए देने की बात कही ।

 आरोपीयो ने पैसे की जरूरत के लिए की लूट —–

 

घटना में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हमें पैसों की आवश्यकता थी । जिसके कारण हमने लूट करने का प्लान बनाया था । पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि मुझे 40 हजार रुपए की जरूरत थी । सोनू ने बताया कि मैं कार पेंटिंग का काम करता हूं काम धंधा नहीं चलने के कारण मुझे लड़की के इलाज और घरेलू खर्चे के लिए रुपयों की सख्त आवश्यकता थी । जबकि गोलू बेलदार ने बताया कि उसने भाई की शादी की थी । जिसमें कर्जा होने और उधारी के पैसे चुकाने के लिए मुझे पैसों की जरूरत थी । वही कान्हा ने बताया कि यह लूट का प्लान हमने घटना के 5 दिन पूर्व ही इंदौर में सभी से मिलकर बनाया था। जिसके बाद हमने प्लान के मुताबिक महेश्वर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया । पंप पर घटना के बाद सभी आरोपी महेश्वर रोड अस्तरीय फाटा, बेलम, नाया,खोड़ी,बलवाड़ा, ग्वालू, से ओखला होकर इंदौर की ओर भाग निकले ।तभी रास्ते में बाइक गिर जाने से आरोपी कान्हा के दाहिने पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया । जिसके इलाज में लूट की राशि खर्च होना आरोपियों ने बताई । हालांकि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद की है। जबकि पुलिस आरोपियों से अन्य पूछताछ कर रही है ।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार —-

 

पुलिस टीम ने इस लूट की घटना से जुड़े आरोपी गोलू पिता हुकुम सिंह बेलदार उम्र 23 निवासी काटकूट फाटा बड़वाह,रोहित पिता प्रकाश वर्मा उम्र 25 निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर, सोनू पिता कमल पदम उम्र 25 निवासी शिव नगर मूसाखेड़ी इंदौर को गिरफ्तार किया ।जबकि इस मामले में शामिल चौथा आरोपी कान्हा निवासी मुसाखेड़ी इंदौर का उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा है ।जो अभी पुलिस कस्टडी में है ।उल्लेखनीय है की प्रेसवार्ता के दौरान फरियादी पक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक यादव को इस सफलता के लिए पुष्प माला पहनाकर सम्मान करने की मंशा जाहिर की ।लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक यादव ने कहा इस सम्मान के असली हकदार तो इस लूट के मामले में दस दिनो तक दिन रात मेहनत करने वाले हमारे टीम सदस्य है ।जिसके बाद टीम सदस्यो का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया । जबकि इस घटना से जहा फरियादी पक्ष पुलिस की इस कार्यशेली से खुश था। वही भाजपा नगर मंडल महामंत्री रवि एरन के चहरे पर उस समय मायूसी नजर आई ।जब उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक यादव से स्वयं के घर 10 जनवरी 2022 को हुई लूट की घटना के बारे में चर्चा की ।इस बात पर 19 माह बाद भी जिला पुलिस अधीक्षक यादव ने रवि एरन को केवल उस घटना से जुड़े आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन दिया । प्रेसवार्ता में एसडीओपी विनोद दीक्षित, बड़वाह थाना प्रभारी जगदीश गोयल, करही थाना प्रभारी दीपक यादव, एएसआई मिथुन चौहान,आरक्षक विनोद यादव सहित अन्य पुलिस स्टॉफ उपस्थित था ।

Views Today: 2

Total Views: 310

Leave a Reply

error: Content is protected !!