Skip to content
Sunday, 8 November 2026
बैतूल

सतपुड़ा समग्र समिति की पहल पर नगर और ग्रामों में बनेंगे 75 ताप्ती उपवन

2 min read
Text Size:
बैतूल- नगर सहित गांव-गांव में हरियाली विस्तार के लिए खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण के माध्यम से ताप्ती उपवन की स्थापना की जायेगी। इसके लिए ग्रामों में युवाओं की पर्यावरण प्रहरी टीम तैयार की जा रही है।  आनन्द प्रजापति के निवास पर नगर की पर्यावरण संस्थाओं के 50 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षा ऋतु में आगामी तीन माह में बैतूल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 75 ताप्ती उपवनों की स्थापना की जायेगी। इसके लिए ग्रामों-नगरों में खाली पड़ी जमीन, मनरेगा में खोदी गई खंतियों के समीप व किसानों की सहमति से उनकी निजी जमीन पर फलदार व उपयोगी पौधों का रोपण किया जायेगा।
बैठक में भारत भारती के सचिव जल प्रहरी मोहन नागर ने कहा कि सर्वप्रथम नगर के वार्डों व ग्रामों में टीम गठित कर पर्यावरण प्रहरियों को प्रशिक्षित भी किया जायेगा। ताप्ती उपवन की देखरेख गाँव के ही युवा करेंगे। पर्यावरण प्रहरियों की यह टीम वर्षाऋतु के बाद नदी-नालों में बहते पानी को रोकने के लिए बोरी बन्धान बनायेंगे।
समिति के सदस्य आनन्द प्रजापति ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में धरती को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ सतपुड़ा समग्र समिति से जुड़े सदस्य अन्य पर्यावरण संस्थाओं के साथ 75 ताप्ती उपवनों को उगाने का काम करेंगे। पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल की भी योजना बनाई गई है। कवर्ड कैम्पस में ही पौधारोपण किया जायेगा। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर ने कहा कि ताप्ती उपवनों को वर्षाकाल के बाद पानी की उपलब्धता हेतु एक टैंकर दिया जायेगा साथ ही नगर पालिका द्वारा दो हज़ार पौधें, गड्ढे एवं काली मिट्टी की व्यवस्था की जाएगी। ग्रीन टाइगर के तरुण वैद्य ने कहा कि उपवनों की स्थापना में सहयोग देंगे। संजू सोलंकी ने कहा कि हमें बड़े पौधे रोपने चाहिए ताकि उनकी देखरेख में कम समय लगे। बैठक में महेश राठौर उपाध्यक्ष, बंडू धोटे, रघुनाथ लोखंडे, पवन यादव, राजेश शर्मा, संतोष भलावी, नरेंद्र हरसुले, सोमती धुर्वे पार्षद सहित कैंसर फाइटर हेमंत दुबे, भवानी गावंडे, नरेश लहरपुरे, मोनू साहू, जगदीश साहू, श्याम टेकपूरे, सावन्या शेषकर, हरपाल सिंग राजपूत, सुभाष मालवीय, कुसुमलाल पवार, कृष्णा पवार, आकाश गाडगे, नितिन अवस्थी, जितेंद्र पंवार, प्रशांत सोनी, मनोज डेहरिया, अनिल झाम, कैलाश धोटे,गणेश पंवार उपस्थित थे।
119 Views
What do you think?

Leave a Reply