अखंड भक्तांबर पाठ का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- अच्छे मन व श्रद्धा भाव से की गई पूजा पाठ से सुख शांति के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। जैन धर्म में णमोकार महामंत्र एवं भक्तांबर पाठ को शक्तिशाली माना गया है और इनका वाचन करने से सभी प्रकार की पीड़ा  दूर होकर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए अरुण कुसुम हरसोला एवं सेठी नगर परिवार द्वारा चंद्रप्रभु भगवान दिगंबर जैन मंदिर में प्रथम बार 24 घंटे का अखंड भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्तांबर पाठ का वाचन करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार प्रात: 8 बजे मंडल विधान की पूजा के साथ श्री भक्तांबर के 24 घंटे का अखंड पाठ निर्विघ्न संपन्न हुआ। सेठी नगर मंदिर के विजय सेठी एवं अरुण हरसोला परिवार ने सभी सामाजिक बंधुओं को आयोजित पाठ में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!