Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए बरगद, आम और कचनार के पौधे

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और कचनार के पौधे रोपे। हरदा निवासी 10 वर्षीय बालक संकेत कपूर के परिजन ने बालक के उपचार कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार मानते हुए पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से बालक संकेत को सहायता राशि उपलब्ध कराकर एस.एल. रहेजा अस्पताल मुंबई में इलाज कराया गया। संकेत सर्वाइकल लैमिनेट टॉमी ट्यूमर जैसे गंभीर बीमारी से संघर्षरत रहा है। इस बीमारी से उनके शरीर की कई जगह की हड्डियाँ बढ़ गई थीं। संकेत को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। बालक संकेत के परिजन सर्वश्री सनी कपूर, साकेत कपूर, सुश्री कशिश एवं गुनगुन कपूर और प्रिया आहूजा ने पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री शक्ति विजय कुमार भारती,  सुशील सिंह और राजगढ़ के  जसवंत सिंह गुर्जर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाएं। पौध-रोपण में बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply