Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

मीसाबंदी मिश्रा को राजकीय सम्मान से दी अंतिम विदाई

1 min read
Text Size:

खंडवा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मीसाबंदी सखाराम जिराती (मिश्रा) के निधन पर उनके निज ग्राम आंनदपुर खैगांव में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में पंधाना तहसीलदार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। भाजपा मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया कि स्व. मिश्रा के निधन पर

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के ध्वज एवं पट्टिका से सम्मानित कर विदाई दी। अंतिम यात्रा में जिलाध्यक्ष पटेल के साथ जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, मिश्रीलाल, मण्डल अध्यक्ष रामनिवास पटेल आदि कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी शामिल हुए।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply