यादें हुसैन में भाईचारे के साथ मनेगा मोहर्रम का पर्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मोहर्रम के पर्व को लेकर शाही जामा मस्जिद बड़ा बाजार में मोहर्रम कमेटी की बैठक आयोजित की गई। शहर सीनियर काजी मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब , काजी नोमान अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में बैठक हुई। शहर काजी मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि सैयदना इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने करबला के मैदान में  मोहब्बत का वफादारी का हमदर्दी का पैगाम दिया।

नौजवानों को समझाइश देते हुए शहर काजी अशरफी साहब ने कहा कि मोबाइल से दूर रख कर अपनी जिंदगी मे सेहत के प्रति भी ध्यान दे। चांद रात से चौकी धुलने से लेकर मोहर्रम की 10 तारीख तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम शांति सद्भावना और एकता के प्रतीक होंगे। जिसमें अखाड़ों का जुलूस, ताजियों का जुलूस, परचम जुलूस, और बड़े साहब की दौड़ शामिल है। बैठक में सभी मुस्लिम पंचायतों के सरपंच, अखाड़ों के खलीफा और ताजिया रखने और बनाने वाले लोग शामिल थे। बैठक के बाद फातेहा हुई और तब्बरूक वितरित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

error: Content is protected !!