आप पार्टी प्रत्येक गांव/वार्ड में बनाएगी 11 लोगों की कमेटी, बैठक में हुआ निर्णय

देवास- आम आदमी पार्टी जिला देवास की बैठक  जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। लोकसभा संयुक्त सचिव रविन्द्र उपाध्याय ने बताया कि बैठक में प्रदेश के आदेशानुसार निर्णय लिया गया कि पार्टी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सर्कल अध्यक्ष जिले के हर गांव/वार्ड में 11 लोगों की कमेटी बनायेंगे। जिसमें 10 सदस्य एवं 1 सचिव रहेगा। जो घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराएगा, जिससे जनता का स्नेह और आशीर्वाद आम आदमी पार्टी को प्राप्त हो ऐसा प्रयास करेगा।

मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (मुन्नी सेठ) ने बैठक में उपस्थित पार्टी के समस्स्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। उक्त बैठक में लोकसभा संयुक्त सचिव रविंद्र उपाध्याय, संगठन मंत्री राहुल सिंह चंद्रावत, निखिलेश नामदेव, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल अग्रवाल, सोनकच्छ से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह राठौर आदि उपस्थित थे।

142 Views

Leave a Reply