Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

डूबने से गणेश की मौत, अस्पताल में डाक्टर नहीं मिले

2 min read

खंडवा- पिपलोद में 13 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा गांव के बाहर नदी पर गहरे पानी में नहाने के दौरान हुआ। डूबने के तत्काल 20 मिनट बाद गांव वालों ने रेस्क्यू कर उसे निकाल लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि, उन्हें सिंगोट और पिपलोद के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले। बच्चे की हालत भले ही नाजुक थी, लेकिन समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

मृतक गणेश पिता बंटी भाटी नावदा, जिला इंदौर का रहने वाला था। मामा के गांव राणाजी पिपलोद में बचपन से रहा है। पिता बंटी भाटी इंदौर के नावदा में मजदूरी करते हैं। गणेश और उससे 5 साल बड़ी बहन गुनगुन अपनी मां छायाबाई के साथ ननिहाल में रहते हंै। दोनों भाई-बहन मां के साथ रहकर पिपलोद के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। गणेश आठवीं कक्षा का छात्र था। वह शाम साढ़े 5 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर नदी पर नहाने गया था। नालानुमा नदी के बीचो-बीच गहराई ज्यादा थी। तैरते-तैरते गणेश गहराई के पास चले गया।

दोस्तों ने गांव में आकर परिवार वालों को बताया। तभी गांव के तीन-चार लोग गए और नदी में रस्सा डालकर उसे बाहर निकाला। इतनी देर में पिपलोद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने बॉडी को दबाकर पानी बाहर निकाला। तब गणेश को होश आ गया था। लेकिन लंग्स में पानी जमा हो जाने से हालत गंभीर थी।
इलाज के लिए तत्काल पिपलोद के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद खंडवा आते हुए रास्ते में सिंगोट अस्पताल ले गए, वहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। फिर खंडवा जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। थोड़ी देर बाद खबर मिली कि गणेश अब इस दुनिया में नहीं रहा। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य के बुरे हाल हंै।

75 Views
75 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply