जिला पंचायत सीईओ शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास  प्रकाश सिंह चौहान एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र देवास ने गत दिवस विकासखण्ड बागली की शासकीय स्कूलों का अकास्मिक निरीक्षण किया। जिसमें शा.प्रा.वि. खेडाखाल के शिक्षक  अश्रन कुमार अल्तमस बिना सुचना के अवकाश पर थे, जिसके 01 दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई।

 इस प्रकार प्रा.वि एवं मा.वि. खेडाखाल और एकीकृत माध्यमिक धनतालाब, प्रा.वि. जामुन झिरी का भी निरीक्षण एवं मध्यान भोजन की आटोमेटिक मॉनिटरिंग सिस्टम अंतर्गत एसएमएस प्रक्रिया पर शिक्षक से चर्चा की गई। शासकीय एकीकृत कन्या शाला उ.मा.वि हाटपिपलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें 586 कुल छात्राओ में सें सिर्फ 254 छात्राए ही उपस्थित थी। कम उपस्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई  एवं कक्षाओं को विधिवत संचालित करने के निर्देश दिये गये।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!