गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। शिवाजी नगर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम के चलते विद्यालय संचालन समिति द्वारा आचार्य परिवार का सम्मान समारोह सहित सहभोज का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन में कृषि मंत्री कमल पटेल शामिल हुए। शिवाजी नगर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुपूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आप लोगो को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ना है। श्री पटेल ने कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सभी आचार्य परिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल होने आए कृषि मंत्री श्री पटेल ने विद्यालय परिवार के साथ सहभोज भी किया। इस दौरान भोपाल विभाग के विभाग समन्वयक दीपक चंदेवा, समिति अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर, सचिव आशीष बाजपेई, विद्यालय प्रचार्य रामकुमार व्यास सहित सभी छात्र छत्राएं उपस्थित थे।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!