अनोखा तीर, हरदा। यूपीएससी की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा हेतु तय 50 सीटों के लिए 9 जुलाई रविवार को परीक्षा शुरू हुई। इसके लिए बनाए 8 केंद्रों पर 2048 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ था। इसमें कुल 929 ने परीक्षा में भाग लिया। जानकारी के अनुसार सभी 8 केंद्रों पर यह परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। एक दिन पहले शनिवार को दिन भर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। डीईओ एलएन प्रजापति ने परीक्षा केंद्रों पहुंचकर पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 130 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय हरदा केंद्र पर 157, महात्मा गांधी विद्यालय 155, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा 156, उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी 182, विष्णु राजोरिया महाविद्यालय खिरकिया 108, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिराली 73, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय 72, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय पर 26 सहित कुल 929 युवा इस परीक्षा में भाग लेने पहुंचे। जबकि कुल 2048 का पंजीयन हुआ था।

