मूंग तुलाई में हो रहा भ्रष्टाचार : दोगने

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में हो रही मूंग तुलाई में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, जिले में हो रही मूंग तुलाई में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। किसानों के मूंग बेचने पर प्रति ट्राली 5 हजार रुपए की मांग की जा रही है अर्थात रिश्वत ली जा रही है। जो किसान यह मांग पूरी कर देते हैं उनकी फसल तोल ली जा रही है एवं जो किसान नहीं दे पाते उन्हें कई घंटों बाहर खड़ा होना पड़ता है। पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने ने क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी आप कृषि विभाग के मंत्री होते हुए भी आपके गृह जिले में किसानों से उनकी फसल की तुलाई के लिए पैसा मांगा जा रहा है। क्या आपको इसकी जानकारी नहीं है या यह सब अनैतिक कार्य करने में आपकी सहमति है। मेरा तो आरोप है कि इसमें भी आपकी पूर्ण भागीदारी है एवं आप स्वयं साझेदार हैं।

97 Views

Leave a Reply