अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रसारित वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023- 24 के अनुपालन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप राठौड़ के निर्देशन में 12 जुलाई को जिला न्यायालय के एडीआर सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे रक्तदान से संबंधित समस्त भ्रांतियां मिटाकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें।
94 Views

