सीएम से मिले पंधाना विधायक राम दांगोरे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- पंधाना क्षेत्र में 5225 करोड़ की योजनाओं के लिए पंधाना विधायक राम दांगोरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उनका आभार माना और नए विकास कार्यो की मांग की। विधायक दांगोरे ने खण्डवा लिफ्ट इरिगेशन के टेंडर प्रकिया जल्दी करने, सिंगोट चिचगोहन में नई पुलिस चौकी की और देशगांव में नेशनल हाइवे पर जल्दी औद्योगिक नगर की घोषणा की मांग सीएम के समक्ष रखी।
विधायक दांगोरे ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 5225 करोड़ की मिली सौगात के मैं पंधाना क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ भोपाल में मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया वहीं एक मांग पत्र सौंपकर कहा कि खण्डवा लिफ्ट इरिगेशन की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है लेकिन टेंडर लगना बाकी है, उसके टेंडर जल्दी किए जाए। साथ ही 12 करोड़ पचास लाख की लागत से आईटीआई कॉलेज का निर्माण चालू हो गया है। पंधाना के शासकीय कॉलेज में अभी आईटीआई कॉलेज की कक्षाएं लगाई जा रही है। पंधाना को एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की भी आवश्यकता है इसलिए पॉलिटेक्निक कॉलेज की भी मांग रखीै।

विधायक दांगोरे ने कहा कि देशगांव में नेशनल हाइवे पर औद्योगिक नगर के लिए औद्योगिक एरिया की पूरी कागजी कार्रवाई हम कंप्लीट करवा चुके हैं। इसके लिए पिछले 3 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका है बस अधिकारिक घोषणा बाकी है। सिंगोट व चिचगोहन क्षेत्र में एक-एक पुलिस चौकी की आवश्यकता है। थाने से दूरी होने के कारण कुछ क्षेत्रों में पुलिस जल्दी नहीं पहुंच पाती इसलिए अतिरिक्त दो पुलिस चौकी की मांग की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। विधायक दांगोरे के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप जगधने, जगदीश एकले, विधायक प्रतिनिधि विशाल सिंह चौहान, फकीरचंद कुशवाह, पार्षद अमजद कादरी, पार्षद मुबारिक मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!