थाने के ठीक सामने दो बंगलों में घुसे चोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। बुधवार देर रात शहर के पदमनगर थानाक्षेत्र में दो मकानों के ताल टूटने की घटना ने दशहत का माहौल बना दिया है। प्रतिष्ठित डॉक्टर नरेंद्र जैन सहित बिजनेसमैन रहे एक बुजुर्ग के सूने बंगलों में बदमाशों ने वारदात की। खास बात यह कि, जिस समय टीआई अशोकसिंह चौहान ने धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए शहर छोड़ा, उसके कुछ समय बाद ही बदमाशों ने थाने से सटी श्रीनगर कॉलोनी में वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों ने प्रारंभिक जांच की। थाना पदमनगर के सब इंस्पेक्टर रामप्रकाश यादव ने बताया कि श्रीनगर कॉलोनी में दो मकानों के ताले टूटे होने की सूचना मिली थी। मौके पर गए तो मंघाराम बिनवानी के घर का ताला टूटा मिला, प्रारंभिक जांच में लगता है कि यहां सिर्फ चोरी का प्रयास हुआ है। बिनवानी अपनी बेटी के घर छिंदवाड़ा गए हुए है। वहीं दूसरा मकान डॉ. नरेंद्र जैन का है, जिनके घर के भीतर सामान बिखरा हुआ मिला। आशंका है कि यहां चोरी हुई है। डॉ. जैन इस समय उनके बेटे के पास बनारस में हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या-क्या चोरी हुआ है? पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आशंका है कि बदमाशों ने वारदात के पूर्व रैकी की है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!