Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

आदिवासियों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, मारपीट का मामला दर्ज

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के बिचपुरी सर्कुलर के कुछ आदिवासियों से पैतृक जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर गुरुवार को समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट की। इस बात की शिकायत आदिवासियों ने एडिशनल एसपी से की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया को बिचपुरी सर्कुलर में रहने वाली सुनीता, बुधिया बाई और रामकली बाई ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि जिस पर कब्जा करने की बात को लेकर 5 जुलाई बुधवार की शाम को ग्राम बालाखेड़ा में रहने वाले कय्यूम, बबलू, समीर, गुड्डू और उनके कुछ साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक कृषि भूमि पर सालों से वे खेती करते आ रहे है, लेकिन हरदा की चौबे कालोनी में रहने वाली फिरोजा बाई ने मारपीट करने वाले लोगों को रुपए देकर उन्हें धमकाने के साथ उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भेजा था। 5 जुलाई की शाम को आरोपियों ने महिलाओं के साथ-साथ घर के लोगों के साथ लाठी से मारपीट कर गाली-गलौच की गई है, जिससे महिलाओं को चोटें आई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसे एक व्यक्ति ने हरदा के वार्ड 25 में रहने वाली फिरोजा बाई पति सैयद मोहम्मद को बिना हक के बिक्री की है। जिसका न्यायालय से अभी निराकरण नहीं हुआ है।

 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आदिवासियों की जमीन को बखरने को लेकर हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में गुरुवार शाम को शिवनारायण पिता बुद्धदु साठे की रिपोर्ट पर अजाक्स थाने में आरोपी बबलू, कय्यूम, समीर, सद्दू के खिलाफ धारा 294, 322, 506, 34 और एससी-एसटी की धारा 1989 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

89 Views
89 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply