Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

वन महोत्सव में व्यापक पौधरोपण की तैयारी कर रहा वन विभाग

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव अंतर्गत प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण की तैयारी कई जा रही है। इसके लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ जिले के वन क्षेत्रों में पौधे लगाने हेतु गड्ढे खोदने के साथ ही अन्य तैयारियां भी की जा रही है। विभाग द्वारा वनभूमि को सघन और हरा भरा बनाने के लिए जोर-शोर से यह तैयारी की जा रही है। इसमें पौधरोपण करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग अनुसंधान केन्द्रों में रोपे गए पौधे वन विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही जब तक यह तैयार नहीं हो जाते तब तक इनकी निगरानी भी वन अमला करेगा। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने वन अमला अभी से आवश्यक व्यवस्था बनाने में जुट गया है। पौधरोपण के दौरान अलग-अलग प्रजाति के फलदार, बीज पौधे, रूट स्टॉक सहित अन्य पौधे लगाए जाने हैं। इस बार इस रोपण में आम, अमरूद, आंवला, जामुन, बेल, मुनगा, नीम, करंज, बांस, खम्हार, सागौन, साल, यूकेलिप्टिस, महुआ सहित अन्य पौधे शामिल किए गए हैं।

सुरक्षा के साथ निगरानी की भी जिम्मेदारी

पौधरोपण के बाद इन पौधों की सुरक्षा के साथ निगरानी की जिम्मेदारी भी सभी वन मंडलों के अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में पौधरोपण के साथ की जाएगी। इसके लिए अनुसंधान विस्तार केन्द्रों में पौधे तैयार किए गए हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी विभाग की ही होगी। रोपण के पौधों के सूखने व मवेशियों से नुकसान पहुंचने का भय बना रहता है। इसे देखते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड व अन्य समुचित व्यवस्था बन विभाग करेगा। साथ इनकी सतत निरागनी व देखरेख का जिम्मा भी वन विभाग को दिया गया है। अधिकारी भी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

नर्सरियों में पौधे तैयार

अनुसंधान विस्तार केन्द्रों में पौधरोपण के लिए पौधे तैयार करने का कार्य पूर्ण में ही कर लिया गया था। अब पौधे पूरी तरह से तैयार हैं। नजदीकी केन्द्रों से पौधे वन विभाग को यह पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

87 Views

Leave a Reply