Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

वन अमले पर हमला, जवाब में हवाई फायरिंग

2 min read

 

अनोखा तीर, खंडवा। जिले में जंगल कम ही बचा है। इसे बचाने में वन अमले को पसीना और खून दोनों बहाने पड़ रहे हैं। राजनीतिज्ञ अतिक्रमणकारियों को प्रश्रय दे रहे हैं। निमाड़ में वन अफसर व कर्मी इन्हीं की ढुलमुल नीतियों के बीच पिस रहे हैं। अभी खेत बोने का समय है। अतिक्रमणकारी इसी समय जंगलों की सफाई कर जंगलों को खेत बना रहे हैं। जंगल में अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ने गए वन अमले पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। जवाब में वन विभाग की टीम ने भी हवाई फायर किया। वन अमले की चार रेंज की टीमें मौके पर पहुंची थीं। इस मामले में किसी के हताहत की खबर नहीं है। यह पूरा घटनाक्रम खंडवा जिले के सरमेश्वर – सीताबेड़ी क्षेत्र का है। जहां वन विभाग की टीम जंगल में हो रहे अतिक्रमण को लेकर यहां पहुंचे। मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम को देखकर हमला कर दिया। गोफन से पत्थर चलाए। वन अमले ने जैसे-तैसे जान बचाई। अतिक्रमणकारियों के हमले से बचने के लिए हवाई फायर भी किए गए। डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने कहा कि सरमेश्वर-सीताबेड़ी क्षेत्र पहले से अतिक्रमणकारियों से ग्रहित है। समय समय पर कार्रवाई की जाती है। अब ये वन क्षेत्र में और ज्यादा अंदर न जाएं, इसके लिए हमारी लगातार मॉनिटरिंग जारी है।

118 Views

Leave a Reply