Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

2 min read

 

अनोखा तीर, भीकनगांव। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिहं एवं एसडीओपी संजू चौहान द्वारा अवैध हथियार का परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना भीकनगांव पर 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिग्नुर से खरगोन निवासी अरूण उर्फ टाईगर पिता जगदीश कुमावत अवैध हथियार लेकर बेचने हेतु खरगोन जाने के लिए बमनाला सेल्दा फाटे पर आने वाला है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते मुखबिर के बताए अनुसार घटनास्थल बमनाला सेल्दा फाटा पर घेराबंदी की गई। तभी सेल्दा तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अरूण उर्फ टाईगर पिता जगदीश कुमावत 27 वर्ष निवासी मोतीपुरा खरगोन मप्र का होना बताया। जिसकी तलाशी के दौरान पेंट के बेल्ट में दाहिने तरफ देशी पिस्टल मेग्जीन लगी हुई तथा पेन्ट के बेल्ट के बायें तरफ एक हस्तनिर्मित लोहे का 12 लबोर कट्टा जब्त किया गया। आरोपी द्वारा अवैध प्रयोजन हेत ुएवं अवैध लाभ अर्जित करने के लिए पिस्टल अपने पास रखना बताया। आरोपी अरूण उर्फ टाईगर के विरुद्ध अपराध धारा 25(1) आयुध अधिनियम 1959 का पंजीबद्ध कर अवैध हथियार क्रय करने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी का अपराधिक रिकार्ड चेक करने पर उसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी व आयुध अधिनियम के कुल 20 प्रकरण होना पाए गए। आरोपी अरूण उर्फ टाईगर के आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इन्होंने की कार्यवाही

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भीकनगांव सौरभ बाथम के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामआसरे यादव, सहायक उपनिरीक्षक आबिद शेख, नंदकिशोर राय, आरक्षक तरूण, धर्मेन्द्र यादव, आशीष, अर्जुन, राकेश पाटिल की सराहनीय भूमिका रही।

99 Views

Leave a Reply