Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खुशियों की दास्तां

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत जिले के ग्राम मसनगांव निवासी ज़िब्राईल खान के एक वर्षीय पुत्र अतीक को जीवन दान मिला है। अतीक जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अतीक के स्वास्थ्य की जांच कराई गई, तो डॉक्टर्स ने उसके हृदय रोग उपचार के लिये ऑपरेशन की सलाह दी। गत सोमवार को इंदौर के निजी अस्पताल में अतीक का सफल ऑपरेशन हुआ। अतीक अब स्वस्थ है। बालक अतीक के पिता जिब्राईल खान ने बताया कि वह मजदूरी करते है, जिससे बहुत कम आय प्राप्त होती है। ऐसे में बच्चे का हृदय रोग का उपचार कराना उनके बस की बात नहीं थी। एक दिन गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता घर आई और उन्होने बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की तो उन्हें परेशानी बताई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर आयुष चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग की गई और इन्दौर में ऑपरेशन की सलाह डॉक्टर्स ने दी। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत अतीक की सर्जरी पूर्णत: निशुल्क हो गई। जिब्राईल अपने बच्चे के हृदय रोग संबंधी नि:शुल्क ऑपरेशन होने से अब बहुत खुश है।

92 Views

Leave a Reply