बैतूल- सीधी जिले में भाजपा नेता द्वारा किए गए घृणित कृत्य के बाद अब बैतूल में भी विरोध प्रदर्शन चरम पर पहुंच गया है। जिला कांग्रेस कमेटी आदिवासी प्रकोष्ठ ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम पाढर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की। आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमलेश काकोड़िया ने कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए मुख्यमंत्री पूरे आदिवासी समाज से माफी मांगे। काकोड़िया ने बताया कि सीधी जिले से एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के अत्याचार का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में आदिवासी समुदाय के युवा के साथ इस तरह के घृणित कृत्य के लिए कोई जगह नहीं है। कलयुगी भाजपा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर मध्यप्रदेश में लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार रोका जाना चाहिए। ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।
काकोड़िया ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी आदिवासी प्रकोष्ठ आदिवासी समुदाय के खिलाफ हर जघन्य कृत्य का विरोध करेगा। आदिवासी प्रकोष्ठ कथित भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ बैतूल कमलेश काकोडिया, जनपद सदस्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजू वर्टी, जनपद सदस्य संजू वाडिवा, सरपंच ग्राम पंचायत पाढर अमित कुमरे, विशाल नागवंशी, मईपाल उइके, मिसरू इवने, रामकिशोर नवड़े, गुन्ना, रामेश्वर, मोटू परपाची, बल्लू, कैलाश, राजेश, गुलाब कुमरे, कमल, सुनील, कलीराम भलावी, भादा परपाची, इमरत परपाची आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
145 Views

