मप्र पर्यटन जिला क्विज प्रतियोगिता के लिए ऑनलाई पंजीयन 8 जुलाई तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन। मप्र पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अन्तर्गत जिलास्तरीय लिखित एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को दो चरणों में होगा। प्रतियोगिता के लिए स्थल चयन होने पर पृथक से शालाओं को अवगत कराया जाएगा। यह प्रतियोगिता हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी में कक्षा 9वी से 12 वी तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए होगी। जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वडनेरकर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलें के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूलों के 03 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को टूरिज्म बोर्ड की वेबसाईट https://www.tourism.mp.gov.in// पर ऑनलाईन पंजीयन 8 जुलाई तक संबंधित शाला के प्राचार्य को कराना अनिवार्य है। जिनके चयन का संपूर्ण अधिकार विद्यालय के प्राचार्य का होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलें से प्रथम तीन विद्यालयों के विजेता 9 बच्चों तथा द्वितीय तीन विद्यालयों के उपविजेता 9 बच्चो का चयन किया जावेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शाला के 03 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सहभागिता कराने के लिए प्रत्येक प्राचार्य को निर्धारित ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र की पूर्ण पूर्ति 08 जुलाई तक कराएं जिसका संपूर्ण विवरण क्विज नियमावली 2023 में अंकित है। विद्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र की पूर्ण मूर्ति के पश्चात उसकी 01 प्रिन्ट निकाल कर प्रिन्ट की प्रति 10 जुलाई तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खरगोन (डाईट परिसर) में जमा कराना अनिवार्य है। ऑनलाईन किये गये पंजीयन की प्रिन्ट में प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं सील होना अनिवार्य है।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!