पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का हुआ लाइव प्रसारण

खरगोन – शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में  मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने बताया कि इस योजना में युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके साथ ही युवाओं को बैंक खातों में ईकेवाईसी भी अपडेट करना होगा। क्योंकि सरकार की तरफ से प्रदान की जाने वाली राशि का 75 प्रतिशत डीबीटी के माध्यम से आएगी।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में तथा यूट्यूबफेसबुक लाइवट्विटर जैसे सोशल मीडिया और दूरदर्शन इत्यादि के माध्यम से किया गया। लाइव प्रसारण में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्य सुश्री मीना कोचले एवं श्रीमती शीतल राठौड़महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. शैल जोशीप्रो. मनमोहन केसरेमहाविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

130 Views

Leave a Reply