आनंदी चौका, आरती, भजन, सत्संग एवं प्रसादी वितरण कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सदगुरू कबीर साहब धनी धर्मदास साहेब चार गुरू वंश बयालीस की असीम कृपा से गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए महंतो, संतों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सतनाम सदगुरु कबीर संस्था द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर आनंदी चौका, आरती, कबीर अमृत भजन, सतसंग, सद्गुरू महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने गुरू दीक्षा ली। संस्था द्वारा स्थानीय मक्सी रोड़ पर सत्संग भंडारा प्रसादी वितरण के साथ आनंदी चौका, आरती व प्रतिभा सम्मान किया गया। महंत सतीश दास साहेब से गुरु दीक्षा ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में सद्गुरू कबीर साहेब के अनुयाई के साथ कबीर साहेब के प्रेमी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। जिन्होंने सत्संग को आत्मसात किया। कार्यक्रम प्रात: 9.30 से प्रारंभ हुआ जो मध्य रात्रि तक चलता रहा। समिति अध्यक्ष रमेश पटेल ने प्रतिभाओ का सम्मान किया। संचालन बद्रीलाल माट ने किया। इस अवसर पर महंत कमलदास, महंत हुकुमदास साहेब के साथ संतो एवं अतिथियो ने सद्गुरू कबीर भजन गायिका राजकुमारी सोलंकी देवास, प्रणवी चौहान, हेमाक्षी चौहान इंदौर, मोनिका भोपाल का प्रतिभा सम्मान किया।

274 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!