युकां ने शासकीय कालेज की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। तीन दशक से लंबित मांग को लेकर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष ओम पटेल और पूर्व विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने के मार्गदर्शन में शासकीय कालेज की मांग को लेकर मारवाड़ी चौक पर धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दोगने ने कहा कि ये सरकार निकम्मी है और यहां का मंत्री उससे भी बड़ा निकम्मा। यहां पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कीमती जमीन शासकीय कालेज के लिए दान में दी थी, परंतु आज तक सिर्फ घोषणाएं होती आई। मुख्यमंत्री भी 2018 में मंच से कॉलेज की घोषणा कर चुके हैं। मगर आज तक कुछ नहीं हो सका। मैं इस मंच के माध्यम से आपसे कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो 1 वर्ष के अंदर खिरकिया शहर में शासकीय कालेज होगा। जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि 30 साल से एक व्यक्ति ने प्रतिनिधित्व किया और यह शहर शासकीय कालेज जैसी अत्यंत मूलभूत सुविधा से वंचित है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने कालेज की मांग और समस्या को लेकर सीधा आरोप स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री कमल पटेल पर लगाया। उन्होंने कहा की उन्हे शर्म नही आएगी क्योंकि वो नही चाहते कि लोग शिक्षित बने। इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष बद्री पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, हरदा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, सीलमपुर जिला उपाध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी, राज पटेल, मंजीत बघेल, कमलेश राजपूत ने भी संबोधित किया। धरना समापन के पूर्व तहसीलदार को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

181 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!