Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ बस्तियों के विकास के लिये बस्ती विकास योजना

1 min read
Text Size:

भोपाल : प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ बहुल बस्तियों, ग्राम, मजरे-टोलों और डेरों में अधो-संरचना विकास के लिये बस्ती विकास योजना संचालित की जा रही है।

योजना के अंतर्गत बस्तियों में सी.सी. रोड, नाली, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और बिजली व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले वर्ष योजना में 72 लघु निर्माण कार्यों के लिये करीब 3 करोड़ 10 लाख रूपये की राशि व्यय की गई। इस वर्ष 2023-24 में योजना में विभागीय बजट में 5 करोड़ 16 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 51 विमुक्त, घुमक्क्ड़, अर्द्ध-घुमक्कड़ समुदाय हैं। इनके सामाजिक कल्याण के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

288 Views
What do you think?

Leave a Reply