Skip to content
Sunday, 8 November 2026
मध्य प्रदेश

प्रदेश में सड़कों के निर्माण पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

1 min read
Text Size:

राज्य मंत्री श्री पटेल ने फोर-लेन सड़क का किया भूमि-पूजन

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम-सड़क योजना ने गाँव, तहसील, जिला और संभाग में सड़कों का निर्माण कर छोटे-छोटे स्थानों को प्रदेश और देश की राजधानी से जोड़ने का काम किया है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिये 65 करोड़ रूपये की योजना मंजूर की जा चुकी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कौल एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply