Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

डॉ.संजय विश्वास के क्लीनिक को सील करने की मांग

1 min read
Text Size:

-करणी सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, खिरकिया। बंगाली चिकित्सक झोलाछाप डॉ.संजय विश्वास के विरुद्ध उचित कार्यवाही को लेकर करणी सेना ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम मांदला में बंगाली चिकित्सक संजय विश्वास जो कि बगैर लाइसेंस एवं डिग्री के अपना चिकित्सालय चला रहें है। जिसके द्वारा 2 जुलाई रविवार को अपना उपचार कराने के लिए आई एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पूर्व में भी उक्त डॉक्टर के द्वारा महिला मरीजों के साथ गलत हरकते की गई है। लेकिन ग्रामीण महिलाओं अपनी इज्जत के डर से कोई शिकायत नहीं कर सके। जिसके कारण डॉक्टर की हिम्मत दिनों दिन बड़ती जा रही है। करणी सेना ने मांग की है कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर बिना लाइसेंस के अपना क्लिीनिक चला रहा है, उसके क्लीनीक को तुरंत बंद कराया जाए एवं ठोस कार्यवाही की जाए। करणी सेना के कार्यकारी अध्यक्ष प्रितम सिंह राजपूत एवं खमलाय ब्लॉक अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ.के क्लीनिक को बंद नहीं कराया गया तो करणी सेना द्वारा डॉ.संजय विश्वास के क्लीनिक पर तालाबंदी की जाएगी।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply