Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

सरपंच पुत्र की दबंगाई से परेशान ग्रामीण, खुलेआम किया जा रहा भ्रष्टाचार

2 min read
Text Size:

खंडवा- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को संतुष्ट कर सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत पांगरा में सरपंच पुत्र से ग्रामीण परेशान हैं। यह आरोप लगाते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राम दांगोरे मजदूरों को भरपूर मजदूरी भी दे रहें है। वहीं खंडवा जिले के जनपद पंचायत पंधाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पांगरा में गरीब मजदूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। या यूं कहे सरपंच पुत्र अपनी मनमानी कर परिचित दंपतियों के खाते में पैसे डाल कर अपना हिस्सा निकाल रहे है। मनरेगा योजना में मजदूरी कर रहे मजदूरों के साथ घर बैठे कुछ परिवारों को भी मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। जिसका विरोध मजदूरी कर रहे मजदूरों ने किया है। ग्राम पंचायत में तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का निर्माण गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया गया।

किए गए कार्य से नाराज ग्रामीणों ने बताया ग्राम पंचायत में सरपंच रेखा बाई है, लेकिन पुत्र रविन ही पंचायत में जाकर कार्य कर रहा है। सरपंच की कुर्सी पर वही बैठता है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार मंच से कह चुके हैं जो सरपंच महिला वही पूरा काम देखेगी। परिवार का पुत्र या पति कुर्सी पर बैठने पर कार्यवाही की जाएगी। लेकिन ग्राम पंचायत पांगरा में सरपंच पुत्र की दबंगाईं से ग्रामीण सहमे हुए है। मनमानी कर रहा दबंग फर्जी बिल लगाकर भुगतान कर रहा है। सरपंच पुत्र की मनमानी और दबंगाई से ग्रामीण परेशान हैं। बात यहीं खत्म नहीं हुई सरपंच पुत्र ने ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध तरीके से पंचायत का पैसा हड़पने में कामयाब रहे हैं। जैसे मनरेगा योजना में काम पर नहीं गए लोगों को मजदुरी देकर वसूली करना बताया जा रहा है। साथ ही साथ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में काम कर रहे मजदूरों सहित घर बैठे दंपतियों का जॉब कार्ड खाता नंबर जांच कर करने की मांग करते हुए दोषी पाए जाने पर निलंबन की मांग की है। ऐसे में देखना होगा जिला पंचायत सीईओ भ्रष्टाचार करने वाले दबंगों के विरुद्ध जांच के निर्देश देकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply