Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

श्रावण मास का प्रारंभ मंगलवार से, सजी भोले की नगरी ओंकारेश्वर

2 min read

ओंकारेश्वर- श्रावण मास के पवित्र शिव महीने के लिए ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर राज महल और ओमकार पर्वत को विद्युत रोशनी से सजाया गया है। 4 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है जो दो माहा तक चलेगा।
दो माह में 8 सोमवार आएंगे। सभी सावन  महासवारी निकलेगी। भादो मास के दूसरे सोमवार 11 सितंबर को ओंकाजी महाराज ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी करेंगे। श्रावण मास के लिए मंदिर प्रांगण को फूलों व रोशनी से सजाया गया है। पुलों को ध्वज पता का से सजाया जाएगा। श्रावण मास में महीने भर भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। धर्मशालाओं और आश्रमों में भक्तों ठहरे हुए हैं। शिव पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, नर्मदा पुराण की कथाएं भी आयोजित की जा रही है। अधिक मास के पावन पर्व पर सावन महीने पर प्रसिद्ध कथाकार कमल किशोर नागर महाराज की कथा भी नागर घाट को होने जा रही है। मुरारी बापू भी एक दिन की कथा करेंगे। वह सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में एक-एक दिन की कथा करने जा रहे हैं।

पंडित ललिता प्रसाद दाधीच की कथा भी आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने दोनों माह में करीब 10 लाख लोगों के आने की संभावना जताई है। इसके चलते पुख्ता प्रबंध किए हैं। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने  ओमकारेश्वर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और संभावनाओं को परखा। एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, सहायक कार्यपालन अधिकारी ने   व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नियम बनाए।

75 Views

Leave a Reply