राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प-गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने उनसे भेंट करने आये सेवानिवृत्त अवर सचिव वित्त  आलोक दुबे, सचिवालय के कर्मचारी  भारत भूषण और डिस्पेंसरी में ड्रेसर  रघुवीर सिकरवार को स्वस्थ, सुदीर्घ और आनन्दमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल से भेंट के पहले सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार में हुआ।

समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा-काल के दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग का स्मरण किया और सहयोग के लिए आभार माना। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की उत्कृष्टता का उल्लेख किया और उनके सुखदस्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन  जितेन्द्र पराशर ने किया।

प्रमुख सचिव  डी.पी. आहूजा ने भी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधि अधिकारी  उमेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव  स्वरोचिष सोमवंशी, राज्यपाल के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी  अरविंद पुरोहित, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!