Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बालाघाट जिला विकास के मामले में प्रदेश में विशिष्ट पहचान बनाएगा

1 min read
Text Size:

भोपाल- आयुष राज्य मंत्री  रामकिशोर “नानो” कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले का समग्र विकास कर जिले को मध्यप्रदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई जाएगी। राज्य मंत्री श्री कावरे जिले के ग्राम खारा में श्रीराम तालाब के पास चक्रवर्ती राजा भोज और पूर्व विधायक स्व. भुवनलाल पारधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि स्व. भुवनलाल पारधी आदर्श व्यक्ति थे। उनके द्वारा शुरू किये गये कामों को आगे बढ़ाने के लिये तत्परता से काम किया जाता रहेगा। प्रतिमाओं का निर्माण राज्य मंत्री श्री कावरे की विधायक निधि से कराया गया है।

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष  गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि राजा भोज और स्व. पारधी द्वारा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए किये गये कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि बालाघाट मेडिकल कॉलेज को राज्य शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। यह कार्यक्रम स्व. पारधी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply