Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खरगोन

मण्डलेश्वर जेल का निरीक्षण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया

2 min read
Text Size:

खरगोन – जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मण्डलेश्वर  सुनिल कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव  नरेन्द्र पटेल ने  सब जेल मण्डलेश्वर का निरीक्षण किया गया एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिक सहायता अधिवक्ता  अजय वर्मा,  निसार खान,  रूपेश शर्मा एवं  जितेन्द्र सिंह पटेल द्वारा बंदियो से मूलाकात कर एवं प्रकरणों के बारे में बंदियों को वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई।

      शिविर में सचिव श्री पटेल ने बंदियों से उनके अधिवक्ता है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी भी ली। साथ ही ऐसे बंदी जिनके अधिवक्ता नहीं है उन्हे विधिक सहायता से अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होने बंदियों को संबोधित करते हुए बंदियों के अधिकारो के बारे में बताया तथा ऐसे बंदी जो पढे लिखे नहीं है उन्हे पढने लिखनें के लिए प्रेरित करते किया गया। वहीं ऐसे बंदी जो पढे लिखे है उन्हे अनपढ बंदियों को पढानें की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही बंदियों की समस्याए सुनी एवं प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने हेतु प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया गया। न्यायाधीश ने बंदियों के बैरकांे व पाकशाला का निरीक्षण किया गया तथा उनके खाने तथा स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। शिविर में जेल अधीक्षक श्रीमती श्वेता मीणा एवं जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहें।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply