खंडवा- मध्य प्रदेश मीडिया संघ प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे की सहमति एवं मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला की अनुशंसा पर नईम खान को संघ का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी अनवर मंसूरी ने बताया कि नईम खान को मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को देखते हुए यह नियुक्ति प्रदान की गई है।
194 Views





