दो पहिया वाहन की टक्कर से एक महिला और वाहन चालक गंभीर घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – नर्मदा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने गुरुवार रात्रि करीब 9:00 बजे एक वाहन हादसा हो गया। जिसमें वाहन चालक और एक महिला को गंभीर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने दोनों घायलों को इंदौर रैफर कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला भारतीय पति गणेशलाल जोशी निवासी बांसवाड़ा राजेस्थान उम्र 45 के पुत्र मुकुल जोशी ने बताया कि हम लोग बांसवाड़ा से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। जहां से हम दर्शन करने के बाद रात्रि में उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान दवाई की दुकान दिखने पर हमने सड़क के साइड से हमारी गाड़ी खड़ी की। जिसके बाद मेरी नानी गाड़ी से बाहर खड़ी थी और मेरी मम्मी रोड क्रॉस कर दवाई लेने जा रही थी। तभी खंडवा रोड की तरफ से आ रहे एक बाइक चालक ने मेरी मम्मी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से मम्मी के कान से ब्लडिंग होने लगी। जिन्हें हम उपचार के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल लेकर आए। जबकि घायल देवेंद्र पिता हरिराम गोस्वामी उम्र 45 निवासी नंदा मार्ग के परिजनों का कहना है कि देवेंद्र घटना के पहले दशहरे मैदान स्थित उर्वशी नगर से अपनी माताजी के यहां से खाना खाकर वापस घर लौट रहा था। तभी उसके साथ यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद घायलों का उपचार कर रही ड्यूटी डाक्टर दीपिका पवार ने बताया की वाहन दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। महिला और पुरुष के दोनो के कान से बल्डिंग होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया है। उल्लेखनीय है की इस वाहन दुर्घटना के बाद पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!