अनुशासनहीनता : कांग्रेस ने तीनों नेताओं को जारी किए नोटिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में पिछले दिनों कुर्सियां चलने और कालर पकड़ने वाले मसले पर कांग्रेस का संगठन अब चेता है। तीन नेताओं को वीडियो से चिह्नित कर नोटिस दिया है। तीन दिन में इनसे जवाब मांगा है। नोटिस की भाषा से औपचारिक लग रहा है। मतलब तीनों नेताओं के जवाब से संगठन संतुष्ठ हो सकता है।
इसके पीछे संगठन की पालिसी नरम रखी गई है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को जोड़ रही है। तोड़ने और उठापटक से परहेज किया जा रहा है। पार्टी को मध्यप्रदेश की सत्ता में स्थापित होना है। उपद्रव करने वाले नेताओं को समझाइश जरूर दी जा रही है। हालांकि इन नेताओं के नाम अलग डायरी में लिखे जाने की खबरें हैं। चुनाव के बाद सत्ता में आई तो इन्हें कड़क समझाइश दी जा सकती है।

आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) राजीवसिंह ने कांग्रेस नेता मोहन ढाकसे, पंधाना के शैलेष राठौर और इमामुर्रहमान उर्फ मुन्नू बाबू को नोटिस जारी किया है। अनुशासनहीनता के मामले में तीनों नेताओं से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। चेतावनी भी दी गई है कि यदि तय समय-सीमा में नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। एआईसीसी द्वारा भेजे गए प्रदेश प्रभारी सचिव संजय दत्त ने 18 जून को बैठक ली थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। बात आगे बढ़ी और आपस में कुर्सियां चल गई।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!