Skip to content
Saturday, 10 October 2026
भोपाल

दतिया जिले की वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना पर किया शोक व्यक्त

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दतिया जिले में लोडिंग वाहन के पानी में गिरने की घटना में पाँच लोगों के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। दतिया जिले के ग्राम बुहारा के पास नाले के ऊपर से गुजरते वक्त यह दुर्घटना हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन से सतत् संपर्क में हैं एवं जो लापता हैं, उनकी सर्चिंग जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply