लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जो सम्मान दिया इस सम्मान के लिए प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार मान कर स्वागत किया

खण्डवा –  भोपाल में लोकतंत्र सेनानी मध्य प्रदेश का प्रदेश सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें खंडवा जिले के  30 लोकतंत्र सेनानियों व 200 लोकतंत्र प्रहरियों ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि 30 हजार रुपए प्रति माह की। दिवंगत सेनानियों के  परिवार की निधि 8 हजार रुपए,

 एक माह के कम अवधि के लिए बंदी रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि 10 हजार रुपए, लोकतंत्र सेनानियों का 15 अगस्त को ताम्रपत्र से प्रशासन द्वारा सम्मानित करने की घोषणा, दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन में लोकतंत्र सेनानियों को रुकने की व्यवस्था के साथ ही लोकतंत्र सेनानियों का संपूर्ण इलाज निशुल्क करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को जो सम्मान दिया गया इस सम्मान के लिए लोकतंत्र प्रहरी संघ के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र अग्रवाल ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के लोकतंत्र प्रहरियों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। प्रदेश सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, विक्रम वर्मा, सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद कैलाश सोनी, प्रदेशाध्यक्ष तपन भौमिक, मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन व शिक्षा मंत्री ने संबंधित किया

Views Today: 2

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!