Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

प्राचीन श्री विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह उत्सव प्रारंभ

2 min read

खंडवा- प्राचीन श्री विट्ठल मंदिर में 142 वां नाम सप्ताह उत्सव  भक्ति भाव के साथ आरंभ हुआ। ब्रह्मï मुहुर्त में भगवान श्रृंगार व पूजन कर प्रात: 6.30 बजे काकड़ा आरती कर सात दिवसीय उत्सव की शुरूआत हुई। प्रात:काल से ही मंदिर में भक्तों आना शुरू हो गया था। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। भगवान श्री विट्ठल का अलौकिक श्रृंगार किया गया। प्रथम दिवस दोपहर 1 से 3 बजे तक श्री वि_ल मंदिर महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य किया। श्री हरि भक्त भजन मंडल ने पारंपरिक वारकरी मराठी भजन, फुगड़ी खेलना, मराठी नृत्य से भक्तो को मोहित कर दिया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उत्सव में सात दिवस 24 घण्टे खंडवा शहर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों की अलग-अलग भजन मंडलियों द्वारा भगवान भजन होंगे। शहर की अलग-अलग भजन मंडलियां गवली समाज मालीकुआं, बालाजी भजन मंडल, दादाजी भजन मंडल, मां भगवती जागरण मंडल एवं साई समिति, अथर्व शीर्ष मंडल द्वारा 7 दिन तक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उत्सव के सातों दिन मंदिर व्यवस्थापक पं. श्याम आष्टेकर द्वारा भगवान का नित्य नया श्रृंगार किया जाएगा। 29 जून को आषाढ़ी एकादशी मनाई जाएगी। 3 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर परंपरानुसार  गुरु सच्चिदानंद महाराज की पादुका का पूजन किया जाएगा। 4 जुलाई को प्रात: 6.30 काकड़ा आरती के जुलूस के साथ उत्सव का विराम होगा। इसी दिन शाम 5 बजे श्री विट्ठल भगवान का नगर भ्रमण कर पालखी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी।

296 Views

Leave a Reply