Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

दिव्य बालाजी स्थापना यात्रा आज

1 min read
Text Size:

खण्डवा- जिले के छैगांव माखन में दिव्य बालाजी नगर में स्थापित होने वाली बालाजी भगवान की 81 फिट ऊँची मूर्ति इंदौर से खंडवा पहुंचेंगी। शहर में इस मूर्ति की स्थापना यात्रा सुबह 8 बजे आइटीआइ कॉलेज  आनन्द नगर से निकलेगी जो रामेश्वर पुलिया, तीन पुलिया, बड़ाबम, रेल्वे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर पालिका निगम, सरकारी अस्पताल, पडावा होते हुए इंदौर नाका बालाजी धाम कालोनी से छैगांवमाखन पहुंचेगी।

दिव्य बालाजी स्थापना यात्रा में महिला केसरिया व लाल साड़ी वहीं पुरुष सफेद कुर्ता पजामा, भगवा व पीला कुर्ता पहनकर शामिल होंगे। यात्रा मार्ग पर अलग-अलग सामाजिक संगठन व शहर के गणमान्य नागरिकों मंच लगाकर भगवान श्री बालाजी की भव्य प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। बालाजी ग्रुप ने शहर वासियों से इस यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply